*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही पर 03 अधिकारियों एवं 03 कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध*
*ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही पर 03 अधिकारियों एवं 03 कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध*
आजमगढ़, 14 जुलाई 2026/
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले 03 अधिकारियों एवं 03 कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया है।
मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि अपर आयुक्त (वित्त), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, वाराणसी मंडल, वाराणसी के अनुसार राजस्व परिषद की कुल 866 ऑडिट आपत्तियों के सापेक्ष अब तक 299 आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है, जिनमें 237 पूर्व माह एवं 62 वर्तमान माह की आपत्तियां शामिल हैं, जबकि 567 ऑडिट आपत्तियां अभी भी लंबित हैं। इसी प्रकार महालेखाकार की कुल 40 ऑडिट आपत्तियों के सापेक्ष 26 का निस्तारण किया जा चुका है तथा 14 ऑडिट आपत्तियां अभी लंबित हैं।
उन्होंने बताया कि लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर अपेक्षित अनुपालन आख्या नियत समय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित तिथि 07 जुलाई 2026 तक संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुपालन आख्या प्रस्तुत नहीं की गई।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में तहसीलदार सगड़ी, तहसीलदार लालगंज, तहसीलदार मेहनगर, रामविलास यादव (खनन/आपदा लिपिक), कमरूद्दीन खाँ (मुख्य राजस्व लेखाकार, कलेक्ट्रेट) तथा मंगल (वेतन लिपिक/ग्रामसभा, कलेक्ट्रेट) का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया है।






