*TV 20 NEWS || AZAMGARH :राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र, निजामाबाद में रिक्त औद्योगिक भूखण्डों के ई-ऑक्शन हेतु आवेदन आमंत्रित*

राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र, निजामाबाद में रिक्त औद्योगिक भूखण्डों के ई-ऑक्शन हेतु आवेदन आमंत्रित

आजमगढ़, 14 जुलाई 2026/

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ आशुतोष श्रीवास्तव ने जनपद के उद्यमियों एवं इच्छुक निवेशकों को सूचित किया है कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिनी औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूखण्डों एवं शेडों के पारदर्शी आवंटन के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से ई-ऑक्शन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जनपद आजमगढ़ के अंतर्गत राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र, निजामाबाद स्थित रिक्त औद्योगिक भूखण्डों के आवंटन हेतु जेम बिड संख्या-36288 जारी की गई है। आवंटन के लिए उपलब्ध भूखण्ड संख्या 93, 94, 114 एवं 115 हैं, जिनका आकार 12×6 मीटर (72 वर्गमीटर) है।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया के अंतर्गत पंजीकरण की अवधि 03 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित है। आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी 14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक की जाएगी। इसके उपरांत 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक 10 प्रतिशत ईएमडी जमा करने की अवधि निर्धारित की गई है। ईएमडी धनराशि की स्क्रूटनी 30 जुलाई से 03 अगस्त 2026 तक होगी तथा ऑनलाइन नीलामी 04 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से 05 अगस्त 2026 को 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने इच्छुक उद्यमियों एवं निवेशकों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के भीतर जेम पोर्टल पर बिड संख्या-36288 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन हेतु किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।