*TV 20 NEWS ||PRAYAGRAJ:काशी विश्वनाथ धाम एवं बनकटी हनुमान मंदिर में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने किए दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की*

प्रेस विज्ञप्ति

– *काशी विश्वनाथ धाम एवं बनकटी हनुमान मंदिर में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने किए दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की*

वाराणसी। लखनऊ, दिनांक 16.07.2026, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव भगवान शिव के पावन ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सर्वकल्याण की मंगलकामना की।

दर्शन-पूजन के उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि “आज वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव भगवान शिव के पावन ज्योतिर्लिंग के दर्शन व पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। काशीपति बाबा विश्वनाथ जी से प्रदेशवासियों के सर्वकल्याण की प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि काशी केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सभ्यता का भी महान केंद्र है। बाबा विश्वनाथ की कृपा से समूचे प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और विकास का वातावरण बना रहे तथा प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाली से परिपूर्ण हो, यही उनकी कामना है।

इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी स्थित बनकटी हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रभु हनुमंत लाल जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने संकटमोचन श्री हनुमान जी के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि “देवाधिदेव महादेव की नगरी वाराणसी में बनकटी हनुमान मंदिर में प्रभु हनुमंत लाल जी महाराज के दिव्य दर्शन व पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमयता की प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि भगवान शिव एवं प्रभु श्री हनुमान की असीम कृपा से उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवनयापन करे, यही उनकी हार्दिक कामना है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के पावन तीर्थस्थल समाज को आध्यात्मिक शक्ति, नैतिक प्रेरणा और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हैं।