*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक 16.07.2026*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।*
*जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थाना रौनापार पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित 01 अभियुक्त एवं 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
दिनांक 15.07.2026 को थाना रौनापार पर वादिनी मुकदमा बादामी देवी पत्नी रामविनय पटेल, निवासी ग्राम देवारा रामपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र अवनीश के साथ भी मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर *मु0अ0सं0- 200/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आज दिनांक 16.07.2026 को उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त 1- चन्दन पटेल (35 वर्ष) पुत्र रामाकान्त पटेल एवं अभियुक्ता 2- बचिया देवी (58 वर्ष) पत्नी रामाकान्त पटेल, निवासी ग्राम देवारा रामपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को उनके घर से प्रातः लगभग 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- चन्दन पटेल पुत्र रामाकान्त पटेल, उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम देवारा रामपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
2- बचिया देवी पत्नी रामाकान्त पटेल, उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी ग्राम देवारा रामपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 मधुसूदन मिश्रा, रि0का0 अरविन्द यादव, रि0का0 आयुष कुमार पाल, रि0म0का0 आरजू, थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।






