*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अहरौला पुलिस की कार्रवाई*

*प्रेस नोट, दिनांक: 16 जुलाई 2026*
*थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अहरौला पुलिस की कार्रवाई*
थाना अहरौला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयदीप पुत्र सभाजीत, निवासी सारैन भिटवा, शाहपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वादी मुकदमा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस संबंध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0- 142/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान आरोपी जयदीप का नाम प्रकाश में आने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। 16 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कटाई चवर पुलिया के पास से आरोपी को सुबह 11:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह, कांस्टेबल लोकेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल सिद्धेश्वर प्रसाद तिवारी थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ ।