*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा फोटो-वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक 19.07.2026*
*थाना- रौनापार, जनपद- आजमगढ़*
*नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा फोटो-वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना-* दिनांक 18.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दिया गया कि उसकी भांजी का मोबाइल नम्बर उसकी सहेली ने अपने मामा विशाल पुत्र अज्ञात को दिया और विशाल उपरोक्त ने वादी की भांजी को विद्यालय जाते समय रास्ते से भगाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 205/2026 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट बनाम विशाल पुत्र अज्ञात पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार* के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.07.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र महेन्द्र मद्देशिया निवासी ग्राम फरसरा खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को बघावर तिराहे से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 205/26 धारा धारा 65(10/351(3) बी.एन.एस. व ¾(2) पाक्सों एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* विशाल गुप्ता पुत्र महेन्द्र मद्धेशिया निवासी ग्राम फरसरा खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 20 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष रौनापार सुनील कुमार दूबे, का0 उमेश सिंह, रि0का0 आर्यन द्विवेदी, रि0म0का0 प्रिया कुशवाहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।






