*TV 20 NEWS || AZAMGARH :08 चोरी की ई-रिक्शा एवं 36 बैटरियां बरामदगी प्रकरण में बरामद ई-रिक्शा वाहन स्वामियों को सुपुर्द, वाहन पाकर स्वामियों ने आजमगढ़ पुलिस का जताया आभार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 19.07.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*08 चोरी की ई-रिक्शा एवं 36 बैटरियां बरामदगी प्रकरण में बरामद ई-रिक्शा वाहन स्वामियों को सुपुर्द, वाहन पाकर स्वामियों ने आजमगढ़ पुलिस का जताया आभार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में बरामद की गई 08 चोरी की ई-रिक्शाओं को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत संबंधित वाहन स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
अपनी चोरी हुई ई-रिक्शा वापस प्राप्त कर वाहन स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने आजमगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सहित पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। वाहन स्वामियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और पेशेवर जांच के कारण उन्हें उनका आजीविका का प्रमुख साधन पुनः प्राप्त हो सका।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी है।






