*TV 20 NEWS || DELHI:सोनम वांगचुक को ले गई पुलिस, अभिजीत दीपके का अनशन शुरू, जंतर-मंतर पर भारी भीड़*
*सोनम वांगचुक को ले गई पुलिस, अभिजीत दीपके का अनशन शुरू, जंतर-मंतर पर भारी भीड़ #cjp*
दिल्ली पुलिस ने आज सुबह सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से उठा लिया। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनम के परिवार का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। वे सोनम को अपनी पसंद के अस्पताल में भर्ती कराना चाहते हैं, उसकी भी अनुमति नहीं है।
सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया है। सोनम वांगचुक को लेकर देश भर में चिंता और सहानुभूति की लहर है। सरकार यहीं पर चूक कर गई। उसे लगा कि केवल एक व्यक्ति को लेकर लहर है मगर उस व्यक्ति के पीछे शिक्षा और परीक्षा के घटिया स्तर को लेकर गुस्से को सरकार लगातार नज़र अंदाज़ कर रही है। उम्मीद है आप यह वीडियो पूरा देखेंगे।
रविश कुमार ✍️






