*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही- मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 26.07.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*

*जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही- मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*पूर्व की घटना-*
दिनांक 16.07.2026 को वादी मुकदमा जगदीश पुत्र स्व. जंगीराम निवासी- ग्राम कड़ासर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमेबाजी के विवाद को लेकर अभियुक्तों द्वारा एकराय होकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 154/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 109(1), 117(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 25.07.2026 को उप निरीक्षक विनय कुमार मय हमराह द्वारा उक्त मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तो को थाना परिसर से समय करीब 20:54 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. अरुण कुमार पुत्र सूर्यभान, निवासी ग्राम कड़ासर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष।
2. आकाश भारती पुत्र विजय बहादुर, निवासी ग्राम कड़ासर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0-154/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 109(1), 117(2) बीएनएस, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 विनय कुमार, का0 मनोज यादव, पीआरडी अमित सिंह थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़