*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 26.07.2026*
*थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना दीदारगंज पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूर्व घटना / इतिहास-*
दिनांक 12.03.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना दीदारगंज पर तहरीर दिया गया था कि दिनांक 10.03.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री को 01 बाल अपचारी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया ।
*कृत कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 26.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित बाल अपचारी को सिसवारा मोड़ से समय करीब 06:10 बजे नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर मा0 न्यायालय किशोर बोर्ड प्रस्तुत किया ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 44/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
*संरक्षण में लेने वाली पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, का0 अरविन्द तिवारी, रिक्रूट का0 देवांश त्रिपाठी, म0का0 शिवानी तिवारी, रिक्रूट का0 खुशबू कश्यप थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।






