*TV 20 NEWS ||BHADOHI:पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया सघन निरीक्षण*

*​प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*दिनांक- 31.07.2026*

*​◆पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया सघन निरीक्षण*
*◆कार्यालयों के महत्वपूर्ण रजिस्टरों व अभिलेखों के रख-रखाव को परखा*
*◆अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल*
*◆UP-112 वाहनों, विभिन्न सरकारी गाड़ियों व ड्रोन कैमरों का किया गया निरीक्षण*
*◆व्यवस्थाओं को परखते हुए संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

​आज दिनांक- 31.07.2026 को श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया।
​परेड उपरांत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय भदोही द्वारा UP-112 की गाड़ियों, राजकीय वाहनों व सुरक्षा/निगरानी हेतु प्रयुक्त ड्रोन कैमरों का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
​निरीक्षण के दौरान वाहनों के रख-रखाव, उपकरणों की क्रियाशीलता व सफाई को चेक करते हुए संबंधित प्रभारियों को व्यवस्थाएं और चुस्त-दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय कार्यों व उपकरणों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।