*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त 06 शस्त्र धारक का शस्त्र लाइसेंस किया गया निरस्त*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 31 जुलाई 2026*
*जनपद – आजमगढ़*

*आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त 06 शस्त्र धारक का शस्त्र लाइसेंस किया गया निरस्त*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अब तक कुल 57 शस्त्र धारको के शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त/निलंबित।*

*आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र धारको के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के संस्तुति के बाद जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ महोदय श्री रविद्र कुमार के अनुमोदनोपरांत की गयी कठोर कार्यवाही ।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

➡ जनपद आजमगढ़ के *06 शस्त्र लाइसेंस धारक का 06 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये गये* हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। इस व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया।
➡*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अब तक कुल 57 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये जा चुके हैं ।*

➡ *निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारक का नाम पता-*

*01. अशफाक अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी खुटवा चक खुटवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ (शस्त्र सं0-6845-80 , लाईसेंस नं0- 319/05-)*
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 132/2026 धारा 115(2)/352, 351(3), बीएऩएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)Va एससी/एसटी एक्ट थाना मुबारकपुर आरोप पत्र ए-132/26 दिनांक 21.04.2026 को मा0 न्यायालय प्रेषित

*02. सूर्यदेव यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी अजगरा मगर्वी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के 315 बोर राइफल शस्त्र सं0- AB1302520 लाइसेंस सं0- 5136/13/RAU/STATE*
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 103/2018 धारा 147/447 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के आरोप पत्र B-22 दिनांक 09.06.2018 मा0 न्यायालय प्रेषित ।
2.मु0अ0सं0- 07/24 धारा- 323/504/506 भादवि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के आरोप पत्र A-43 दिनांक 05.01.2024 मा0 न्यायालय में विचाराधीन ।

*03. ब़ृजेश सिंह पुत्र कतवारू निवासी तुलापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ । SBBL- (शस्त्र सं0-NK/5767, लाईसेंस नं0- 265/4864/1994/RAU/ STATE)*
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 416/2024 धारा 131, 324(4), 352, 351(2) बीएऩएस थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ । आरोप पत्र ए-389 दिनांक 25.11.2025 को मा0 न्यायालय विचाराधीन
2.मु0अ0सं0- 303/2025 धारा 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएऩएस थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ । आरोप पत्र ए-307 दिनांक 28.09.2025 को मा0 न्यायालय विचाराधीन

*04. शिव कुमार पुत्र मेल्हू निवासी- जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के SBBL शस्त्र सं0- K-6289, लाइसेंस सं0- 5006/2003/RAU/STATE*
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 200/2018 धारा 323, 324, 427, 504, 506 भादवि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के आरोप पत्र A-165 दिनांक 11.10.2018 मा0 न्यायालय विचाराधीन ।
2.मु0अ0सं0- 175/2023 धारा- 323/504/506 भादवि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के आरोप पत्र A-154 दिनांक 22.06.2023 मा0 न्यायालय में विचाराधीन ।

*05. आलम पुत्र इफ्तेखार निवासी- मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ । DBBL- *(शस्त्र सं0-11800, लाईसेंस नं0- 42/19/1995)*
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 19/2017 धारा 188 भादवि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2.मु0अ0सं0- 85/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 325, 452, 504, 506 भादवि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

*06. बसी उर्हमान पुत्र मंजूर अहमद निवासी- गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के .32 बोर रिवाल्वर शस्त्र सं0- RP-172786, लाइसेंस सं0- 282/2012*
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 151/2023 धारा 34, 365, 386, 420, 506 भादवि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0- 338/2024 धारा- 2(ख)(1), 3(1) उ0प्र0 गैं0 एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

➡ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार का वक्तव्य:-*
जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी ।