*TV 20 NEWS || AZAMGARH: पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में नामजद अभियुक्ता गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – बरदह, जनपद आजमगढ़*

*• पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में नामजद अभियुक्ता गिरफ्तार।*
*• थाना बरदह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर अभियुक्ता गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

*पूर्व की घटना-*
दिनांक 31.07.2026 को वादी अनुज पाठक पुत्र उपेन्द्र पाठक निवासी ग्राम व पोस्ट आरा, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उनके पिता उपेन्द्र पाठक ने लगभग 9 वर्ष पूर्व सुप्रिया पाठक निवासी सहनूडीह, थाना बरदह से दूसरी शादी की थी, जिनसे एक पुत्र भी है। वादी के अनुसार सुप्रिया पाठक द्वारा उनके पिता के साथ लगातार दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना की जाती थी। आरोप है कि दिनांक 30.07.2026 को उपेन्द्र पाठक अपनी ससुराल सहनूडीह गए, जहां सुप्रिया पाठक एवं उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 260/26 धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 01.08.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्ता सुप्रिया पाठक पत्नी स्व. उपेन्द्र पाठक, पुत्री यादवेन्द्र मिश्रा, निवासी ग्राम सहनूडीह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को ग्राम सहनूडीह से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
• सुप्रिया पाठक पत्नी स्व. उपेन्द्र पाठक, पुत्री यादवेन्द्र मिश्रा, निवासी ग्राम सहनूडीह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
• मु0अ0सं0 260/26, धारा 108 बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 मनीष सिंह, थाना बरदह
• का0 संदेश मौर्या, थाना बरदह
• रि0का0 उत्सवपति त्रिपाठी, थाना बरदह
• रि0म0का0 ऋषिता गुप्ता, थाना बरदह