*TV 20 NEWS || AZAMGARH: आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला और मासिक बैठक आयोजित*

आजमगढ़- 05 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय आजमगढ़ में बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा की जिला कार्यशाला एवं जिला पदाधिकारीगण की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की, जबकि जिला प्रभारी अशोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आगामी हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 11 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक चलने वाले अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लें।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित के प्रत्येक अभियान को सफल बनाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने का आग्रह किया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।इस अवसर पर नन्हकू राम सरोज,पवन सिंह मुन्ना, सिद्धार्थ राम सिंह,विपिन राय,अनीता पटेल,अवनीश मिश्रा,जितेंद्र राय,शोभित श्रीवास्तव, मृगांक सिन्हा आदि उपस्थित रहे।