*TV 20 NEWS || AZAMGARH: जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु विकास खण्डवार भर्ती शिविर आयोजित होंगे*
*जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु विकास खण्डवार भर्ती शिविर आयोजित होंगे*
*एसएससीआई ग्रुप के माध्यम से एसआईएस लिमिटेड द्वारा विभिन्न विकास खण्डों में लगाए जाएंगे रजिस्ट्रेशन कैम्प*
आजमगढ़, 05 अगस्त 2026/
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया है कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसएससीआई ग्रुप के माध्यम से एसआईएस लिमिटेड द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में विकास खण्डवार रजिस्ट्रेशन एवं भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 10वीं उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण तथा उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त बेरोजगार युवा प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड पल्हनी में 17 एवं 18 अगस्त 2026, रानी की सराय में 19 एवं 20 अगस्त, हरैया में 21 एवं 22 अगस्त, लालगंज में 24 एवं 25 अगस्त, पवई में 27 एवं 29 अगस्त, फूलपुर में 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर, तहबरपुर में 02 एवं 03 सितम्बर, तरवां में 05 एवं 07 सितम्बर, बिलरियागंज में 08 एवं 09 सितम्बर, कोयलसा में 10 एवं 11 सितम्बर, पल्हना में 14 एवं 15 सितम्बर, मिर्जापुर में 16 एवं 18 सितम्बर, मार्टिनगंज में 19 एवं 21 सितम्बर, मेहनगर में 22 एवं 23 सितम्बर, अहरौला में 24 एवं 25 सितम्बर, अतरौलिया में 26 एवं 28 सितम्बर, सठियांव में 29 एवं 30 सितम्बर, अजमतगढ़ में 01 एवं 03 अक्टूबर, जहानागंज में 05 एवं 06 अक्टूबर, मोहम्मदपुर में 07 एवं 08 अक्टूबर, ठेकमा में 12 एवं 13 अक्टूबर तथा महाराजगंज में 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को भर्ती एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि भर्ती एवं पंजीकरण शिविरों के आयोजन के दौरान विकास खण्ड कार्यालय का नियमित शासकीय कार्य किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाएं कि विभागीय कार्यों के साथ-साथ शिविर का संचालन भी सुचारु रूप से संपन्न हो सके।






