*TV 20 NEWS || AZAMGARH: आजमगढ़ में सपा नेताओं ने जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि*

प्रकाशनार्थ,
दिनांक-5.08.2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद -आजमगढ़ पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी आंदोलन के महान योद्धा, सादगी, ईमानदारी की मिशाल स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी के 93 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि मुझे उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला था उनका जन्म 5 अगस्त सन् 1933 में जनपद-बलिया के खुश गांव में हुआ था वहां पर उन्होंने शिक्षा के साथ राजनीति में रुचि रखते हुए डॉक्टर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर उनके साथ चलने का संकल्प लिया अभी पांच बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य रहे कई बार वे सरकार में विभिन्न पदों पर मंत्री रहे।
पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी कर्म वचन में एकरूपता रहती थी आज तक उनके जीवन पर कोई कलंक नहीं लगा।
जयराम सिंह पटेल ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा जी संविधान व लोकतंत्र को मजबूत करने व गैर बराबरी असमानता के विरुद्ध हमेशा संघर्ष करते रहते थे उन्होंने पिछड़ों दलित वालों संख्याओं को न्याय दिलाने के लिए आरक्षण देने की वकालत करते थे।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र, मुलायम सिंह यादव दोनों लोग डॉक्टर लोहिया के साथ रहकर समाजवादी आंदोलन को बढ़ाने का काम किया इन्हीं लोगों के प्रयासों से समाजवादी विचारधारा की उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी नेताजी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी डॉक्टर लोहिया व डॉ आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर गरीबों, पिछड़ों, मजदूरों, पी.डी.ए.के लोगों की मदद किया।
आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी उन लोगों के सपनों को पूरा करने का काम अखिलेश यादव जी करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,उधम सिंह राठौर, शिव सागर यादव, जोरार खान, सूरज राजभर, पूर्व प्रमुख सुशील आनंद, अब्दुल्ला अलाउद्दीन,डॉ धनराज यादव, अशोक यादव भोला, राम शबद यादव, पप्पू कुमार यादव,द्रौपदी पांडेय,गीता गिरी, शबनम खातून, गुड्डी देवी, शिव गोविंद यादव, नंदनी मिश्रा, हरिश्चंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।