*TV 20 NEWS || AZAMGARH:फर्जी चिकित्सकीय कार्य एवं लापरवाही से मरीज की मृत्यु के मामले में वांछित नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 07.08.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
*फर्जी चिकित्सकीय कार्य एवं लापरवाही से मरीज की मृत्यु के मामले में वांछित नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार*
*थाना मुबारकपुर पुलिस ने अभियुक्त को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार*
दिनांक 15.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उनकी माता श्याम दुलारी को पेट में दर्द (हर्निया) के उपचार हेतु आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम, हरैया मोड़, अबाड़ी सठियांव में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक गुलाब चन्द चौहान द्वारा परिजनों की जानकारी एवं सहमति के बिना ऑपरेशन किया गया, जिसके दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 264/2026, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मो0 शमशाद खान द्वारा की जा रही है।
विवेचना के क्रम में दिनांक 06.08.2026 को उ0नि0 मो0 शमशाद खान मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त गुलाब चन्द चौहान को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से समय करीब 15:05 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 264/2026 धारा 105 बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* गुलाब चन्द चौहान पुत्र सुन्दर चौहान, निवासी ग्राम भुसुड़ी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष। (संचालक, आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम)
*आपराधिक इतिहास-* मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 मो0 शमशाद खान, हे0का0 प्रकाश कुमार सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।






