*TV 20 NEWS || AZAMGARH :राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 07 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन*

*राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 07 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन*

आजमगढ़ 06 अगस्त 2026/

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रवेश सत्र-2026 हेतु प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ कर दी गयी है। जनपद में संचालित कुल 05 राजकीय एवं 124 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों द्वारा आनलाईन आवेदन दिनांक : 11 जुलाई 2026 से परिषद् पोर्टल (www.scvtup.in) पर आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।

राजकीय संस्थानों में कुल 24 व्यवसाय संचालित है जिसमें नोडल संस्थान में कुल 1100 सीटें स्वीकृत है एवं अन्य राजकीय / निजी संस्थानों में व्यवसाय के अनुसार पर्याप्त सीटें स्वीकृत है, इच्छुक अभ्यर्थी जनपद में संचालित राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष प्रवेश आवेदन कर सकते है आनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि दिनांक-07 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।