*TV 20 NEWS || AZAMGARH:किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*

*➡️ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ थाना सरायमीर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को नन्दाव मोड़ के पास से किया गिरफ्तार*

दिनांक **11.05.2026** को वादी मुकदमा द्वारा थाना सरायमीर पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री को अभियुक्त **नीरज पुत्र स्व0 महेन्द्र**, निवासी ग्राम सिकरौर सहबरी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक **09.05.2026** को रात्रि करीब **03:00 बजे** बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर **मु0अ0सं0- 115/2026**, धारा **137(2)/87/352 बीएनएस** पंजीकृत किया गया। अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा था।

दिनांक **07.08.2026** को उ0नि0 **हरिकेश शर्मा** मय हमराह क्षेत्र में देखभाल, जांच प्रार्थना पत्र एवं लंबित विवेचनाओं के दौरान मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त **धीरज उर्फ नीरज पुत्र स्व0 महेन्द्र**, निवासी ग्राम सिकरौर सहबरी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, **नन्दाव मोड़** के पास किसी साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के इशारे पर अभियुक्त को समय करीब **20:35 बजे** गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग*
1. **मु0अ0सं0- 115/2026**, धारा **137(2)/87/352 बीएनएस**, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
**धीरज उर्फ नीरज** पुत्र स्व0 महेन्द्र, निवासी ग्राम सिकरौर सहबरी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 **हरिकेश शर्मा**, हे0का0 **अमेरिका यादव** एवं रि0मका0 **बिनीता सिंह**, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।