TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना–सिधारी, जनपद आजमगढ़ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आने पर सिधारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आने पर सिधारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
➡️ हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल गन को पुलिस ने कब्जे में लिया
➡️ शस्त्र धारक के विरुद्ध अभियोग में विधिक कार्यवाही, अभियुक्त को नोटिस तामील कर अवमुक्त किया गया
घटना का विवरण-
दिनांक 03.08.2026 को वादी मुकदमा उ0नि0 मृत्युंजय सिंह, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनव सिंह उर्फ मंटू पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी ग्राम तिवारीपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा दो नाली बंदूक से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। जिसके संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 323/2026 धारा 30 आयुध अधिनियम-1959 बनाम अभिनव सिंह उर्फ मंटू पंजीकृत किया गया।
शस्त्र धारक का विवरण-
जयप्रकाश सिंह पुत्र मातवर सिंह, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी सिधारी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
बरामदगी-
➡️ 01 अदद लाइसेंसी डीबीबीएल गन।
➡️ शस्त्र नं0–DBBL-357
➡️ लाइसेंस नं0–853/18
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में जयप्रकाश सिंह द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके लाइसेंसी असलहे से उनके पुत्र अभिनव सिंह द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है।
कृत कार्यवाही-
उक्त अभियोग जमानतीय होने के कारण शस्त्र धारक जयप्रकाश सिंह को धारा 35(3) बीएनएसएस की नोटिस तामील कराते हुए नियमानुसार अवमुक्त किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस टीम-
उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 भाष्करानन्द सिंह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






