TV20 NEWS ||AZAMGARH :जमीन के विवाद में मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जमीन के विवाद में मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का विवरण-
दिनांक 08.08.2026 को वादी छोटेलाल चौहान पुत्र सरन चौहान, निवासी जमीन नरहन, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गई कि प्रतिवादीगण द्वारा सड़क के किनारे स्थित उसके हिस्से की लगभग 03 बिस्वा जमीन को अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर वादी के साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0342/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 119(2) बीएनएस बनाम श्रीराम पुत्र फूलचन्द एवं गोविन्द पुत्र श्रीराम, निवासीगण ग्राम जमीन नरहन, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 09.08.2026 को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा अभियोग उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त श्रीराम पुत्र फूलचन्द, निवासी ग्राम जमीन नरहन, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को थाना गेट के बाहर से समय करीब 14:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
श्रीराम पुत्र फूलचन्द, निवासी ग्राम जमीन नरहन, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 0342/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 119(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0342/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 119(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, हे0का0 अंजनी राय, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।






