*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर आजमगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–10.08.2026*
*जनपद–आजमगढ़*
*➡️ पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर आजमगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही*
*➡️ दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के आरोप में आरक्षी तत्काल प्रभाव से निलम्बित, विभागीय कार्यवाही के निर्देश।*
दिनांक 10.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा कार्य सरकार के दौरान पुलिस की छवि धूमिल करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के संबंध में की जा रही कार्यवाही के दौरान *थाना अहरौला पर नियुक्त आरक्षी ना0पु0 जितेन्द्र कुमार* के विरुद्ध प्रथमदृष्टया गंभीर आरोप पाए गए।
उपरोक्त आरक्षी द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के साथ-साथ थाना स्थानीय के अपराधियों/अभियुक्तों से अनधिकृत रूप से दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से अभियोग/जांच से संबंधित गोपनीय सूचनाओं एवं दस्तावेजों का आदान-प्रदान करने, अभियुक्तों को अनुचित लाभ पहुंचाने हेतु जांच एवं अभियोग को प्रभावित करने, विभागीय गोपनीयता भंग करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने जैसे गंभीर कृत्य किए जाने का आरोप है।
उक्त प्रकरण में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आरक्षी ना0पु0 जितेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा प्रकरण में विभागीय कार्यवाही आसन्न की गई है।
*➡️ चेतावनी-*
जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को सचेत किया जाता है कि वे अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करें तथा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों का अक्षरशः पालन करें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।






