*TV 20 NEWS || AZAMGARH:UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में नकल का प्रयास करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–09.08.2026*
*थाना–कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*➡️ UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में नकल का प्रयास करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार*
*➡️ परीक्षा में नकल कराने की साजिश का आजमगढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 09.08.2026 को शिब्ली नेशनल इण्टर कॉलेज, आजमगढ़ में आयोजित *UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा* के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभ्यर्थी की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कान के अंदर छिपाई गई 01 हियरिंग डिवाइस तथा अंडरवियर में छिपाया गया 01 ब्लूटूथ डिवाइस एवं 02 सेल बैट्री बरामद हुईं। पूछताछ में अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा में बाहरी व्यक्ति से प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर नकल करने की योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही अभ्यर्थी आलोक पटेल पुत्र वंशराज पटेल, निवासी ग्राम भड़ाव, थाना जन्सा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 09.08.2026 को समय करीब 11:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी-*
▪ 01 हियरिंग डिवाइस
▪ 01 ब्लूटूथ डिवाइस
▪ 02 सेल बैट्री
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 414/2026, धारा 319(2), 318(4), 61(2) बीएनएस, धारा 8, 11(6), 13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 एवं धारा 66डी आईटी एक्ट-2008, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 सिंह प्रिन्स बीर नायक, का0 नीरज यादव एवं का0 अवधेश गुप्ता, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*आजमगढ़ पुलिस द्वारा परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नकल एवं परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।*






