*TV 20 NEWS || LUCKNOW: पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों के 91वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के ग्रामीण विकास विजन और पीएमजीएसवाई की कार्ययोजना की दी गई जानकारी*
प्रेस विज्ञप्ति
• *पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों के 91वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के ग्रामीण विकास विजन और पीएमजीएसवाई की कार्ययोजना की दी गई जानकारी*
• *श्री अवस्थी ने ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये स्वयं के कार्यो का अनुभव सांझा किया*
• *गांवों की सड़कें केवल रास्ते नहीं, विकास और समृद्धि की नई राह हैं : शिव सहाय अवस्थी*
लखनऊ। 26-08-2026, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रांतीय सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 91वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, श्री शिव सहाय अवस्थी ने ग्रामीण विकास में सड़कों की भूमिका तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
श्री अवस्थी ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विस्तार और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री मौर्य का स्पष्ट विजन है कि प्रदेश का कोई भी गांव बेहतर सड़क संपर्क से वंचित न रहे और सड़क के माध्यम से गांव तक विकास की प्रत्येक सुविधा पहुंचे।
*प्रमुख बिंदु :*
• श्री अवस्थी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की प्रत्येक माह समीक्षा करते हैं। वे सड़कों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों से नियमित फीडबैक लेते हैं तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश देते हैं।
• गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता: श्री मौर्य ने पीएमजीएसवाई की सड़कों में एफडीआर (Full Depth Reclamation) जैसी आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दिया है। इससे उपलब्ध सड़क सामग्री के पुनः उपयोग के साथ प्राकृतिक संसाधनों और निर्माण लागत की बचत को बढ़ावा मिलता है।
• सड़क से गांव के संपूर्ण विकास का मॉडल: श्री अवस्थी ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क किसानों को बाजार, बच्चों को विद्यालय, मरीजों को अस्पताल और युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ता है। सड़क संपर्क ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने और गांवों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने का सशक्त माध्यम है।
• उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से सड़क, आवास, रोजगार, आजीविका और अन्य ग्रामीण योजनाओं को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग का लक्ष्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि सड़क को गांव के समग्र विकास का माध्यम बनाना है। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत आवास, ग्रामीण आजीविका, मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित हैं।
श्री अवस्थी ने कहा कि श्री केशव प्रसाद मौर्य का ग्रामीण विकास विजन गांव को विकास की अंतिम इकाई नहीं, बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव के रूप में स्थापित करना है। सुदृढ़ सड़क नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने, किसानों की आय के अवसर बढ़ाने तथा युवाओं और महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ कागज से निकलकर धरातल पर और धरातल से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रशिक्षणार्थियों को ग्रामीण सड़क विकास की कार्यप्रणाली, योजना निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।






