*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*
*प्रेस विज्ञप्ति– जनसुनवाई*
*दिनांक– 27.08.2026, जनपद आजमगढ़*
*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*
➡️ आज दिनांक 27.08.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान *क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* उपस्थित रहे।
👉 जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाया जाए।
🔹 जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।






