*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 27.08.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद*
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 27.08.2026 को वादी मुकदमा मो0 सैफ पुत्र मो0 तैय्यब निवासी ग्राम कुशहाँ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 26.08.2026 को उनके पिता मो0 तैय्यब भैंस का गोबर घर से निकालकर बाहर फेंक रहे थे। इसी दौरान अबू हम्जा पुत्र फिरोज अहमद निवासी कुशहा द्वारा गोबर बाहर फेंकने से मना करते हुए गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर अबू हम्जा, अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक पुत्र सुहेल तथा मो0 उमर पुत्र अतिकुर्रहमान द्वारा मो0 तैय्यब के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी होने पर वादी अपने दोस्त मो0 सारिक के साथ मौके पर पहुंचा और घटना के संबंध में पूछताछ की, जिस पर तीनों अभियुक्तों द्वारा वादी पर लाठी-डण्डे से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 268/2026 धारा 109(1)/115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सतेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार* के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.08.2026 को उ0नि0 सतेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा इब्राहिमपुर मोड़ से समय करीब 09:30 बजे मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों *1. मो0 उमर पुत्र अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक, उम्र करीब 19 वर्ष एवं 2. अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक पुत्र सुहेल, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासीगण ग्राम सतुवहिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़* को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 268/2026 धारा 109(1)/115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-मो0 उमर पुत्र अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक, निवासी ग्राम सतुवहिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष।
2- अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक पुत्र सुहेल, निवासी ग्राम सतुवहिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष।
*बरामदगी-* 01 अदद डण्डा (घटना में प्रयुक्त)
*आपराधिक इतिहास-* मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, का0 अनुपम सिंह, का0 मुनीब यादव, का0 अरविन्द कुमार, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।






