*TV 20 NEWS || AZAMGARH :दीवानी न्यायालय परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक 27.08.2026*
*थाना–कोतवाली, जनपद–आजमगढ़*

*🔹 दीवानी न्यायालय परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 थाना कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से अभियुक्त शिवा मौर्या उर्फ मटेलू को किया गिरफ्तार*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 327/2026 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
➡️ घटना के संबंध में वादी पिन्टू गोस्वामी पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम उसूरकुढवा, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई थी कि दिनांक 27.08.2026 को वह अपने मुकदमे की तारीख देखने अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजि0 नं0 UP50 AP 2264 को जजी मैदान की पार्किंग में खड़ा किया था। न्यायालय से वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली, जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
➡️ उक्त मुकदमे में विवेचना एवं गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, का0 अंशुमान सिंह एवं का0 मनीष कुमार सिंह द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.08.2026 को समय करीब 11:10 बजे *शिवा मौर्या उर्फ मटेलू पुत्र पप्पू मौर्या निवासी शंकर तिराहा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार* किया गया।
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0 327/2026 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, का0 अंशुमान सिंह एवं का0 मनीष कुमार सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।