*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–27.08.2026*
*थाना–गम्भीरपुर, जनपद–आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के ₹ 8,426/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*
थाना गम्भीरपुर क्षेत्र के ग्राम बैराडीह उर्फ गम्भीरपुर निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र कृपाशंकर यादव के यूनियन बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से फर्जी कॉल के जरिए ₹1,27,998.01 की साइबर ठगी की गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर टीम गम्भीरपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की धनराशि के सम्बन्ध में जांच की गई तथा साइबर टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान ₹8,426/- की धनराशि फ्रॉडस्टर के खाते में फ्रीज कराई गई। तत्पश्चात नियमानुसार *₹8,426/- की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।*
*साइबर टीम गम्भीरपुर-* थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी, रि0म0का0 आकांक्षा सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।






