TV20 NEWS ||BHADOHI: कुएं में गिरे/फंसे पिता-पुत्र को स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने सकुशल बाहर निकाला,पुलिस टीम की तत्परता एवं त्वरित रिस्पांस से दोनों की बचाई गई जान

कुएं में गिरे/फंसे पिता-पुत्र को स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने सकुशल बाहर निकाला
◆ पुलिस टीम की तत्परता एवं त्वरित रिस्पांस से दोनों की बचाई गई जान

आज दिनांक 06.09.2026 को समय करीब 08:00 बजे थाना गोपीगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घाटमपुर में दो व्यक्ति कुएं में गिर गए हैं।सूचना पर थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर ज्ञात हुआ कि शिव कुमार विश्वकर्मा पुत्र लदन विश्वकर्मा, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही ट्यूबवेल द्वारा पानी न उठने की समस्या को देखने के लिए कुएं में उतरे थे। कुआं काफी समय से ढका हुआ था, जिसके कारण अंदर गैस के प्रभाव से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोशी की स्थिति में हो गए। पिता को कुएं के अंदर बेहोशी की हालत में देखकर उनके पुत्र कैलाश विश्वकर्मा पुत्र शिव कुमार विश्वकर्मा, उम्र करीब 30 वर्ष भी कुएं के अंदर गए, जहां गैस के प्रभाव से उन्हें भी अस्वस्थता महसूस होने लगी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 (PRV-5528), फायर सर्विस एवं थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित बचाव कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।शिव कुमार विश्वकर्मा के सिर में हल्की चोट होने के कारण उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय, ज्ञानपुर भेजा गया। दोनों व्यक्ति खतरे से बाहर हैं तथा उनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस एवं बचाव टीम की तत्परता से समय रहते दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव कार्य में पुलिस टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं साहस की स्थानीय लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

बचाव कार्य में सम्मिलित पुलिस एवं फायर सर्विस टीम—
PRV-5528 पुलिसकर्मी
1.कमांडर – उ0नि0 अर्जुन सिंह
2.उप-कमांडर – हे0का0 अशोक राम
3.होमगार्ड चालक – जयनाथ यादव
थाना गोपीगंज/चौकी कसीदहां
4.चौकी प्रभारी कसीदहां – उ0नि0 गणेशराम
5.उ0नि0 संत देव सिंह
फायर सर्विस टीम
6.अग्निशमन अधिकारी – ओम प्रकाश
7.लीडिंग फायरमैन – कमलेश कुमार सिंह
8.फा0सो0 चालक – गिरीश कुमार शुक्ला
9.फायरमैन – विवेक कुमार
10.फायरमैन – ओम प्रकाश
11.फायरमैन – अनूप कुमार सन्तोषी
12.पी0आर0ओ0डी0 – रामचन्द्र