TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना रौनापार पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित आरोपी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा।

थाना रौनापार पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित आरोपी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा।
दिनांक 05.07.2026 को वादी द्वारा थाना रौनापार पर तहरीर दी गई कि उनकी किशोरी पुत्री को आरोपी अखिलेश यादव पुत्र रामकुवर यादव उर्फ कुँवर यादव, निवासी देवारा ईस्माइलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी कर मेडिकल परीक्षण एवं बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3), 324(4) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेश के अनुपालन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.09.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा आरोपी अखिलेश यादव उम्र करीब 30 वर्ष को ग्राम बेलहिया ढाला से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 183/2026 धारा 137(2), 87, 64(1), 115(2), 352, 351(3), 324(4) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार।
गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 ओमप्रकाश तिवारी, का0 राहुल गौड़ एवं का0 रामप्रकाश कुशवाहा, थाना रौनापार।