अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🚨 बभनी पुलिस ने 24.150 किग्रा अवैध गांजा व वेरना कार (कुल अनुमानित कीमत 17,07,500/-रुपयें) बरामद कर 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 06.09.2026 को थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा नधिरा तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बभनी की ओर से आ रही वरना कार संख्या UP70CD8010 को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ एवं वाहन की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कार की पीछे की लाइट के अन्दर चोरी-छिपे बनाई गयी कैविटी में छिपाकर रखे 24 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुए। बरामद गांजे का कुल वजन 24 किलो 150 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹12,07,500/- है। बरामद गांजे के सम्बन्ध में दोनों व्यक्ति कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम विजय कुमार ओझा एवं विकाश ओझा उर्फ अविनाश ओझा बताया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0 195/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार सोनभद्र भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. विजय कुमार ओझा पुत्र पवन ओझा, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम जमुआ बिहिया, जिला भोजपुर, बिहार।
2. विकाश ओझा उर्फ अविनाश ओझा पुत्र मिथिलेश ओझा, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम जमुआ बिहिया, जिला भोजपुर, बिहार।
बरामदगी का विवरण
24 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत करीब ₹12,07,500/-
01 अदद वेरना कार, वाहन संख्या UP70CD8010 अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000/- रुपयें।
(कुल अनुमानित कीमत 17,07,500/-रुपयें।)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
निरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक बभनी, जनपद सोनभद्र।
उ0नि0 मक्खन लाल, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 पंकज दूबे, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 रामआशीष यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 प्रदीप सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
का0 सुधीर यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
का0 सुरेश कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।






