*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के 42,280 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए।*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक 03.10.2026,जनपद- आजमगढ़*
*🔹 आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के 42,280 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए।*
*🔹 थाना निजामाबाद पुलिस ने 30,000 रुपये एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस ने 12,280 रुपये कराए वापस।*
*🔹 साइबर फ्रॉड की सूचना पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना निजामाबाद एवं थाना गम्भीरपुर की साइबर टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड से पीड़ित दो व्यक्तियों की कुल 42,280 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है।
*थाना निजामाबाद-*
दिनांक 16.04.2026 को आवेदक दानिश पुत्र मो0 तौफिक, निवासी ग्राम फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के साथ साइबर फ्रॉड कर 30,000 रुपये की धनराशि ठगी गई थी। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत संख्या 33104260085536 दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना निजामाबाद राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.10.2026 को 30,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
*थाना गम्भीरपुर-*
आवेदिका मनीषा यादव पत्नी राहुल यादव, निवासी ग्राम हरैया, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के खाते से फोन-पे के माध्यम से 22,500 रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। आवेदिका द्वारा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत संख्या 33102260033262 दर्ज कराई गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर टीम गम्भीरपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया। होल्ड धनराशि में से 12,280 रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदिका के खाते में वापस कराए गए। शेष होल्ड धनराशि को रिलीज कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
*साइबर टीम थाना निजामाबाद-*
1. उ0नि0 दिलीप आनन्द
2. का0 राकेश यादव
3. का0 संदेश सिंह
4. म0आ0 रेनू देवी
*साइबर टीम थाना गम्भीरपुर-*
1. उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी
2. रि0म0का0 आकांक्षा सिंह
*आजमगढ़ पुलिस की अपील-*
साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराने की कार्यवाही की जा सकती है।






