*TV 20 NEWS || AZAMGARH:NCSAM के तहत पूर्वांचल पी0जी0 कॉलेज रामसुन्दरपुर में साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 03.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*

*🔹 NCSAM के तहत पूर्वांचल पी0जी0 कॉलेज रामसुन्दरपुर में साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक।*
*🔹 डिजिटल अरेस्ट, फर्जी ऐप/लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, सेक्सटॉर्शन, ऑनलाइन लोन, KYC एवं निवेश/गेमिंग स्कैम समेत साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके।*
*🔹 साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की दी गई जानकारी।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 03.10.2026 को थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पुलिस द्वारा पूर्वांचल पी0जी0 कॉलेज, रामसुन्दरपुर, रानी की सराय, आजमगढ़ में नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लाउडहेलर एवं पम्पलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आमजन को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस/CBI/साइबर अधिकारी बनकर धन की मांग, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराने, गिफ्ट/लॉटरी स्कैम, सोशल मीडिया फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप हैकिंग, OLX/KYC फ्रॉड, ऑनलाइन लोन स्कैम, हनी ट्रैपिंग, ATM/इंटरनेट मीडिया फ्रॉड, निवेश/गेमिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी एवं मेट्रीमोनियल फ्रॉड आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
साथ ही Web Safety Tools, Secure Browser, Safe Browsing तथा Antivirus एवं Devices को Updated रखने के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गईं।
सेक्सटॉर्शन/न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग से बचाव हेतु अजनबियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अनजान नंबर से वीडियो कॉल न उठाने तथा सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
*उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी-*
1. उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़
2. का0 सभाजीत मौर्य, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़
3. का0 विशाल यादव, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़
4. का0 रामाश्रय यादव, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़
5. म0का0 संज्ञा, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़
6. म0का0 हसीना खातून, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़