*TV 20 NEWS || AZAMGARH :कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर दो पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 07.10.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*• कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर दो पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*• थाना जहानागंज पुलिस ने मु0अ0सं0 202/2026 में वांछित अभियुक्त को मंदे बार्डर के पास से किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
दिनांक 27.09.2026 को थाना जहानागंज पर पासपोर्ट धारक सलमान अहमद पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपने व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाये जाने के संबंध में प्राप्त जाँच रिपोर्ट के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0 202/2026 धारा 318(2), 319(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 336(3), 338, 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 07.10.2026 को थाना जहानागंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त सलमान पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी सलेमपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर मंदे बार्डर के पास से समय करीब 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 202/2026 धारा 318(2), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सलमान पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी सलेमपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 अच्छेलाल यादव, हे0का0 अमरेश सिंह, रि0का0 विवेक गोंड, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।






