*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शारदीय नवरात्रि व मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा कस्बा रानी की सराय में साइबर अपराधों के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान*
*प्रेस नोट, दिनांकः 19.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
*🔹 शारदीय नवरात्रि व मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा कस्बा रानी की सराय में साइबर अपराधों के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान।*
*🔹 डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी एवं सेक्सटॉर्शन से बचाव की दी गई जानकारी, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in के प्रति किया गया जागरूक।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोदय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजनमानस को जागरूक करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 19.10.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रि व मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत कस्बा रानी की सराय में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लाउडहेलर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी एवं साइबर पुलिस अधिकारी बनकर धनराशि मांगने, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक भेजकर ठगी करने, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।
साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने एवं धनराशि की मांग करने जैसे सेक्सटॉर्शन अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। आमजन को अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल के प्रति सतर्क रहने तथा अपनी निजी तस्वीरें एवं वीडियो साझा न करने की सलाह दी गई।
साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करने अथवा आधिकारिक पोर्टल *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
*अभियान में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी—*
उ0नि0 रजत सिंह, हे0का0 सुखनन्दन सिंह, क0आ0 आलोक कुमार, का0 मुकेश भारती एवं म0का0 संज्ञा, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।






