*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणी व सीटीबाजी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांकः 19.10.2026*

*🔹 मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणी व सीटीबाजी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 थाना गम्भीरपुर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की आशंका में की वैधानिक कार्रवाई।*

*घटना का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 19.10.2026 को मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान ग्राम बिन्द्रा बाजार, रानीपुर रजमो क्षेत्र में स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर सीटी बजाते हैं तथा अश्लील गाने गाकर अभद्र हरकतें करते हैं। इन गतिविधियों का विरोध करने पर संबंधित पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

सूचना पर थाना गम्भीरपुर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 248/2026 धारा 296/352/351(3)/115(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अंसार पुत्र नेसार अहमद।
2. मोहम्मद फहीम पुत्र नेसार अहमद।
3. अब्दुल रहीम पुत्र नेसार अहमद।
*निवासीगण ग्राम बिन्द्रा बाजार, रानीपुर रजमो, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।*

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 योगेश कुमार सरोज, प्रभारी मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम।
2. म0आ0 शीला यादव।
3. म0आ0 प्रियंका गुप्ता।
4. म0आ0 अनामिका मिश्रा।
5. म0आ0 अंजू जायसवाल।
6. म0आ0 सुषमा सरोज।
7. का0 अजीत पटेल।

आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अभद्र व्यवहार करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।