*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद के 26 थानों में 103 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
*प्रेस नोट, मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान*
*दिनांकः 20.10.2026, जनपद आजमगढ़*
*🔹 मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद के 26 थानों में 103 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।*
*🔹 एण्टी रोमियो स्क्वाड ने 1,206 व्यक्तियों की चेकिंग कर 709 को दी चेतावनी, 03 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर की गई गिरफ्तारी।*
*➡️ कार्यवाही का विवरण-*
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान* संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
➡️ इन कार्यक्रमों के माध्यम से *महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला व बाल सुरक्षा से संबंधित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम-2013 (POSH Act)* के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
*➡️ दिनांक 20.10.2026 को की गई कार्यवाही का विवरण-*
1. जनपद के कुल 26 थानों में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए गए।
2. कुल 88 ग्राम पंचायतों/वार्डों में 103 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
3. कार्यक्रमों में 2,010 महिलाएं/बालिकाएं एवं 867 पुरुषों/छात्रों सहित कुल 2,877 लोगों को जागरूक किया गया।
4. जागरूकता सामग्री के रूप में 1,505 प्रिंटेड सामग्री एवं 05 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गईं।
5. सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वाले 81 वाहनों का चालान किया गया।
6. एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा 53 स्थानों पर 1,206 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, जिनमें 709 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई तथा 03 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
7. कुल 517 प्राइवेट टैक्सी/वाहनों की चेकिंग कर उनका सत्यापन किया गया।
*➡️ महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन📞 नंबर-*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं त्वरित पुलिस मदद के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—
*🔹 1090 — महिला पावर लाइन*
*🔹 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन*
*🔹 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन*
*🔹 181 — महिला हेल्पलाइन*
*🔹 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा*
*🔹 102 एवं 108 — एम्बुलेंस सेवा*
➡️ आजमगढ़ पुलिस की अपील: किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
*➡️ आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद में जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
*महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन*
*जनपद आजमगढ़*






