*TV 20 NEWS || AZAMGARH :यातायात माह नवंबर-2026 अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा काली फिल्म एवं हूटर लगी स्कॉर्पियो तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सीज*

*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांकः 02.11.2026 थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*🔹 यातायात माह नवंबर-2026 अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा काली फिल्म एवं हूटर लगी स्कॉर्पियो तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सीज।*

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में यातायात माह नवंबर-2026 अभियान के तहत दिनांक 01.11.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान काली फिल्म एवं हूटर लगी एक स्कॉर्पियो तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पकड़ी गई।

➡️उक्त दोनों वाहनों को नियमानुसार सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। आजमगढ़ पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है।