*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में स्काउट-गाइड का बिगिनर्स कोर्स, 52 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण*

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद आजमगढ़ जिला संस्था के तत्वाधान में एकदिवसीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ में दिनांक 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को संचालित किया गया जिसमें कुल विभिन्न विद्यालयों के 52 अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी सम्मिलित हुए ।कार्यक्रम में प्रातः9:30 बजे से श्रद्धालुओं का आगमन एवं पंजीकरण प्रारंभ हुआ 10:00 बजे ध्वज शिष्टाचार के माध्यम से विधिवत कार्यक्रम का आगाज किया गया डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ के आज के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री राम नारायण वर्मा जी द्वारा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।शिविर संचालक के रूप में श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ तथा सहायक प्रशिक्षक के रूप में श्री अवधेश यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट द्वारा कोर्स को विधिवत संचालित किया गया। कार्यक्रम में कोर्स का संचालन इतिहास प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम स्काउट चिन्ह बाया हाथ मिलाना फंडामेंटल संगठन की संरचना सहित दल संचालन कैसे करें ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शैलेश प्रकाश सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त मंडल आजमगढ़ तथा श्री सुभाष चंद्र गोंड जिला सचिव आजमगढ़ उपस्थित रहे ।सभी अतिथियों का दिनेश सिंह और श्री अवधेश यादव ने स्कार्फ लगाकर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में बिगिनर्स कोर्स पर प्रकाश डालते हुए श्री शैलेश प्रकाश सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त स्काउट ने यह बताया कि भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यालय प्रभात कुमार जी के निर्देशन में यह कार्यक्रम जनपद आजमगढ़ में आयोजित किया जा रहा है ।मैं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं इसी क्रम में श्री सुभाष चंद्र गोंड जिला सचिव ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने विद्यालय पर जाकर नए दल पंजीकरण कराते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सहयोग करें अंत में श्री राम नरायन वर्मा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में श्री सुरेश कुमार वीरेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया कार्यक्रम के अंत में ध्वजावतरण के पश्चात समापन किया गया।