*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना कन्धरापुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर की गई जनसुनवाई*
*फरियादियों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश*
*थाना समाधान दिवस के पश्चात थाना परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का किया आकस्मिक निरीक्षण, इंजीनियर एवं ठेकेदार को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आजमगढ़ 14 नवंबर 2026/
जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना कन्धरापुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने तथा फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कन्धरापुर परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार से वार्ता की गई तथा निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर थाना कन्धरापुर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।






