16 नवम्बर सोमवार को छठ पूजा का स्थानीय अवकाश -डीएम
आजमगढ़ 14 नवम्बर 2026
उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रकाशित विज्ञप्ति के प्रस्तर 4 में उल्लिखित मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आईर्स (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्थानुसार जिलाधिकारी अपने स्तर से अधिकतम 03 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। जिसके क्रम में प्राप्त अधिकारों के अधीन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 16 नवम्बर, 2026 दिन सोमवार को छठ पूजा परायण को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। अतः यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।






