*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वामा खेलोत्सव–2026 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन*
*प्रेस विज्ञप्ति, जनपद आजमगढ़, दिनांकः 14.11.2026*
*वामा खेलोत्सव–2026 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन*
*🔹 बाल दिवस के अवसर पर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, आजमगढ़ द्वारा पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।*
*🔹 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।*
➡️आज दिनांक 14.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ स्थित सम्मेलन कक्ष में स्थानीय अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती दिपशिखा (धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार) के निर्देशन में वामा खेलोत्सव–2026 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
➡️स्वतंत्रता दिवस–2026 के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें लम्बी कूद, 40, 50, 100 एवं 200 मीटर दौड़, 4×40, 4×50, 300 एवं 4×100 मीटर रिले रेस तथा 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम एवं खेल का विवरणः*
1. आर्यन गुप्ता – लम्बी कूद
2. आकृति सिंह – लम्बी कूद
3. अल्तमस – 40 मीटर दौड़
4. आध्या यादव – 40 मीटर दौड़
5. विराट – 4×40 मीटर रिले रेस
6. सौम्या यादव – 4×40 मीटर रिले रेस
7. अक्षांश यादव – लम्बी कूद
8. आकृति सोनकर – लम्बी कूद
9. शिवांग पाण्डेय – 50 मीटर दौड़
10. आकृति सोनकर – 50 मीटर दौड़
11. आर्यन यादव – 4×50 मीटर रिले रेस
12. गौरवी गुप्ता – 4×50 मीटर रिले रेस
13. अभिषेक – लम्बी कूद
14. परीधी – लम्बी कूद
15. आर्यन मौर्य – 100 मीटर दौड़
16. यास्मीन – 100 मीटर दौड़
17. आदर्श कुमार – 200 मीटर दौड़
18. यास्मीन – 200 मीटर दौड़
19. अमन मौर्य – 300 मीटर रिले रेस
20. यास्मीन – 300 मीटर रिले रेस
21. अभिषेक – 4×100 मीटर रिले रेस
22. अभिषेक – 800 मीटर लॉन्ग रेस
कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव, श्रीमती शुगना, श्रीमती अंजली, उ0नि0 विजय नारायण दूबे एवं उ0नि0 चन्द्रहास राम सहित पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
➡️इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।






