*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना बिलरियागंज पुलिस का सराहनीय कार्य—07 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र 02 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया*

*प्रेस विज्ञप्ति*,*दिनांक– 16.11.2026*
*थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*

*🔷थाना बिलरियागंज पुलिस का सराहनीय कार्य—07 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र 02 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया।*

*🔷थाना बिलरियागंज पुलिस ने 07 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया*

➡️ दिनांक 15.11.2026 को समय करीब 17:00 बजे कस्बा बिलरियागंज में 07 वर्षीय बालक हंजला पुत्र अबुशाद निवासी मुहम्मदपुर, थाना बिलरियागंज गुम हो गया था, जिससे परिजन काफी परेशान थे।

➡️ सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस टीम को तत्काल बालक की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से तलाश करते हुए मात्र 02 घंटे के अंदर समय करीब 19:00 बजे नया चौक, बिलरियागंज से बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

*🔹 पुलिस टीम द्वारा बालक को सकुशल उसके परिजन मुहम्मद कैफ को सुपुर्द कर दिया गया।*

*🔷 अपने बालक को पाकर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की तत्परता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।*

*➡️ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–*

1. अतुल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बिलरियागंज।
2. उ0नि0 संतोष कुमार यादव।
3. म0उ0नि0 आकांक्षा पाण्डेय।

*🔷आजमगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।*