*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना जहानागंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक– 16.11.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना जहानागंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 पुरानी रंजिश को लेकर वादी व उसके परिजनों पर लाठी-डण्डा एवं टांगी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई।*
*🔹 थाना जहानागंज पुलिस द्वारा करनपुर बाजार से 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त जितेन्द्र के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिधारी पर अभियोग पंजीकृत।*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 11.11.2026 को समय करीब 19:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर वादी मन्नू कुमार व उसके परिजनों को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डण्डा एवं टांगी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में दिनांक 12.11.2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 236/26 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1)/109(1)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 16.11.2026 को उ0नि0 लवकुश सोनकर मय हमराह हे0का0 गोविन्द सिंह, का0 अनुप कुमार एवं म0का0 नेहा सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर रहते हुए मुखबिर की सूचना पर करनपुर बाजार से अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र लालजी बासफोर उम्र करीब 37 वर्ष एवं अभियुक्ता संगीता पत्नी जितेन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम रानीपुर धरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 236/26 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1)/109(1)/3(5) बीएनएस, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
1. जितेन्द्र पुत्र लालजी बासफोर के विरुद्ध मु0अ0सं0 279/23 धारा 323/504/506 थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ में अभियोग पंजीकृत है।
2. संगीता पत्नी जितेन्द्र का आपराधिक इतिहास निल है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. जितेन्द्र पुत्र लालजी बासफोर, उम्र करीब 37 वर्ष।
2. संगीता पत्नी जितेन्द्र, उम्र करीब 35 वर्ष।
निवासीगण ग्राम रानीपुर धरवारा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 लवकुश सोनकर, थाना जहानागंज, आजमगढ़।
2. हे0का0 गोविन्द सिंह, थाना जहानागंज, आजमगढ़।
3. का0 अनुप कुमार, थाना जहानागंज, आजमगढ़।
4. म0का0 नेहा सिंह, थाना जहानागंज, आजमगढ़।






