*TV 20 NEWS || AZAMGARH: यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक– 19.11.2026*
*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*
*🔹 यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।*
*कार्यक्रम का विवरण–*
आज दिनांक 19.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस जनपद आजमगढ़ द्वारा दिव्य ज्योति निकेतन स्कूल, बेलनाडिह, जमालपुर (गाजीपुर रोड), आजमगढ़ एवं हाईलैण्ड पब्लिक स्कूल, समेंदा, आजमगढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों एवं ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
यातायात पुलिस आजमगढ़ द्वारा यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत आमजनमानस एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।






