*TV 20 NEWS || AZAMGARH :‘राइजिंग आजमगढ़’ कार्यक्रम में जनगणना–2027 एवं स्व-गणना का प्रचार-प्रसार*

जनगणना–2027 | आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

‘राइजिंग आजमगढ़’ कार्यक्रम में जनगणना–2027 एवं स्व-गणना का प्रचार-प्रसार

आजमगढ़ 19 नवंबर 2026//
न्यूज़18 उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड द्वारा आयोजित ‘राइजिंग आजमगढ़’ कार्यक्रम में जनगणना–2027 एवं स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी स्व-गणना अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

साथ ही संदेश दिया गया कि जनपद की सक्रिय भागीदारी से आजमगढ़ को आगे बढ़ाने तथा उत्तर प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने में अपना योगदान दें।

हमारी जनगणना, हमारा विकास।