*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को सजा; आजमगढ़ में शुभम चौबे को 7 साल 10 माह की कैद*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 19.11.2026 जनपद आजमगढ़*

*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने के नीयत से फायर करने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि (7 वर्ष 10 माह 17 दिन) के कारावास व 5000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

*थाना सरायमीर में पंजीकृत अपराध जिसमें पुलिस टीम पर जान से मारने के नीयत से फायर करने के आरोप मे अभियुक्त को जेल में बितायी गयी अवधि (7 वर्ष 10 माह 17 दिन) के कारावास व 5000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

➡ दिनांक-27.12.2018 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री मनोज कुमार थानाध्क्ष सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित फर्द दी कि अभियुक्त शुभम चौबे उर्फ पंडित पुत्र स्व0 रमाकान्त निवासी नरईपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अबैध शस्त्र से फायर करना पकडे जाने पर अभियुक्तगण के पास से ताला व शटर तोड़ने वाले सब्बल, राड व कारतूस बरामद होना ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना सरायममीर पर मु0अ0सं0-229/2018 धारा- 307,34,419,420,467, 468,279,411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ जुर्म स्वीकृति के आधार पर ।
जिसके क्रम में दिनांक-19.11.2026 को मा0 न्यायालय विशेष पाक्सो-1/गैंगेस्टर कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त शुभम चौबे उर्फ पंडित पुत्र स्व0 रमाकान्त निवासी नरईपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बितायी गयी अवधि (7 वर्ष 10 माह 17 दिन) के कारावास व 5000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित* किया गया ।