*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जमीन की धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दोबारा बिक्री करने के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक– 24.11.2026*
*जमीन की धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दोबारा बिक्री करने के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*
🔹 थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा जमीन की धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा एक ही जमीन को दोबारा बिक्री करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त हुसैन मोहम्मद एवं अभियुक्ता खुर्शीद फातिमा को दिनांक 24.11.2026 को समय लगभग 09:25 बजे मकान नं0 181, सीताराम मोहल्ला, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
*घटना का विवरण–*
दिनांक 23.09.2026 को श्रीमती सुभावती पत्नी पतिराम यादव निवासी ग्राम सुन्दर सराय बल्लो, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्तगण द्वारा वर्ष 2017 में उनके पिता द्वारा अपनी बहुओं के नाम वसीयत किए जाने की जानकारी होने के बावजूद पुनः अपने नाम जमीन का वरासत कराकर जमीन की बिक्री की गई तथा पुनः अपनी पत्नियों के नाम वसीयत कराकर उक्त जमीन को दोबारा बेच दिया गया। इस प्रकार क्रेता सीता यादव को भी जमीन विक्रय की गई। उक्त प्रकरण में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 388/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 336(4), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 338 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 24.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त हुसैन मोहम्मद एवं अभियुक्ता खुर्शीद फातिमा को मकान नं0 181, सीताराम मोहल्ला, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ से समय लगभग 09:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–*
1. हुसैन मोहम्मद पुत्र स्व0 सैय्यद अली निवासी ग्राम इमलीपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
2. खुर्शीद फातिमा पत्नी हुसैन मोहम्मद निवासी ग्राम इमलीपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 388/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 336(4), 340(2), 338 बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
अभियुक्त एवं अभियुक्ता के विरुद्ध निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत हैं—
1. मु0अ0सं0 388/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 336(4), 340(2), 338 बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 194/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, का0 राजू यादव एवं म0का0 सपना सरोज, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।






