*TV 20 NEWS || AZAMGARH :युवाओं को डिजिटल जनगणना से जोड़ने की पहल, विद्यार्थियों को दी गई स्व-गणना की जानकारी*
आजमगढ़ 28 नवम्बर 2026
जनगणना-2027 के अंतर्गत जनसामान्य में डिजिटल जनगणना एवं स्व-गणना (Self-Enumeration) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सीपीआरओ
कंप्यूटर टेक इंस्टीट्यूट, आजमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों को स्व-गणना की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, जनगणना प्रश्नावली के सभी 40 प्रश्नों के बारे में सरल एवं व्यावहारिक ढंग से समझाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं स्व-गणना के प्रति जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल जनगणना अभियान से जोड़ते हुए उन्हें जनजागरूकता का सक्रिय माध्यम बनाना है।
हमारी जनगणना, हमारा विकास।






