*TV 20 NEWS || AZAMGARH :प्राइड डे पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित, जनगणना में सहभागिता के लिए किया गया जागरूक*
आजमगढ़ 29 नवम्बर 2026/
जनगणना-2027 को समावेशी एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्राइड डे के अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित समुदाय के सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी 1 दिसंबर से प्रारंभ हो रही जनगणना-2027 की प्रक्रिया, इसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बताया गया कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के बेहतर नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है, ताकि कोई भी निवासी जनगणना की प्रक्रिया से छूटने न पाए।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह, चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ बृजेश कुमार, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के सहायक चार्ज अधिकारी अभिषेक तथा जनगणना कार्यालय से सुहैल उपस्थित रहे। उन्होंने समुदाय के सदस्यों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
जनगणना-2027 का संदेश है—हर निवासी की गणना, हर व्यक्ति की सहभागिता और समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल।






